दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है WTC का फाइनल

स्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है WTC का फाइनल

Date:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल के लिए सबसे प्रबल दावेदार साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं, बता दें कि फिलहार यह दोनों टीमें अंक तालिका में पहली दो पायदानों पर विराजमान है. शेन वत्सों ने साथ ही यह भी कहा है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहुँच सकती हैं. वत्सों ने यह बात ‘आईसीसी रिव्यू’ कार्यक्रम में कही. 

बता दें कि साउथ अफ़्रीका ने पिछले आठ में से छह मैच जीतें हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, उन्होंने पिछले गुरुवार को ही इंग्लैंड को पारी के अंतर से हराया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में सिर्फ श्रीलंका के हाथों पिछली शृंखला के अंतिम टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे अगले साल भारत में चार टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रंखला खेलनी है जो उसके लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। वहीँ पाकिस्तान की बात करें तो उसे डब्ल्यूटीसी के इस चक्र के पांचों मैच अपने घरेलू मैंदानों पर खेलने होंगे, शायद शेन वाटसन इसी बात को लेकर भारत और पाकिस्तान को नज़रअंदाज़ नहीं कर पा रहे हैं. 

Read also: Kerala Governor: केरल के राज्यपाल ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति को बताया क्रिमनल

‘आईसीसी रिव्यू’ कार्यक्रम में वॉटसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को आप कभी भी इस दावेदारी से बाहर नहीं मान सकते हैं क्योंकि दोनों ही टीमों  में मैच जिताऊ प्लेयर भरे पड़े हैं। दोनों ही टीमें देश में और देश के बाहर भी अच्छा खेलती हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर ने कहा कि उनके खेल जीवन के दौरान भी कई बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन की बात हुई लेकिन बात सिर्फ बात तक ही रह गयी। वाटसन ने कहा कि उन्होंने 2005 में ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘सुपर टेस्ट’ ज़रूर खेला था। वाटसन ने कहा कि एक आईसीसी इवेंट को टेस्ट क्रिकेट के रूप में जीतना बहुत ख़ास अनुभव था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...