Site icon Buziness Bytes Hindi

किसानों की आड़ में अपनी रोटियां सेक रहे गलत तत्वः रामदेव

हरिद्वार। कृषि कानून को लेकर लगातार केंद्र सरकार का समर्थन कर रहे योग गुरू बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा, कृषि कानून रद्द करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। किसानों की आड़ में कुछ गलत तत्व अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं। सरकार की तरह किसानों को भी दो कदम आगे बढ़कर संवाद स्थापित करने की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के विरोधी नहीं बल्कि सच्चे हितैषी है।

पतंजलि योगपीठ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार किसानों की बात सुन रही है और किसानों की मांगांे के अनुरूप कृषि कानून में संशोधन भी कर रही है। किसानों की आड़ में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो गए हैं जो किसानों के हित की जगह अपनी रोटियां सेंकने में लगे हैं। यह लोग नहीं चाहते की किसानों का हित हो और केंद्र के नए कृषि कानून से देश का किसान लाभान्वित हो। ऐसे तत्वों से किसानों को समय रहते बचना जरूरी है।

केंद्र सरकार और किसानों के बीच हो रहीं वार्ताओं के विफल होने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा, किसानों की आड़ में कुछ गलत तत्व अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं जिन्हें किसानों को पहचानना चाहिए। इस देश का एक भी किसान देशद्रोही नहीं है और पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी है। बाबा रामदेव ने कहा कि किसानों को चाहिये की वह केंद्र सरकार की तरह सार्थक वार्ता के लिये आगे आये और बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करे।

Exit mobile version