रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन

स्पोर्ट्सरेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन

Date:


रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल में मल्टिपल ऑर्गन फेल हो जाने के कारण डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली दलीप सिंह की 75 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार रात को निधन हो गया. यह जानकारी डीएमसी पीआरओ ने दी है. टंडी देवी लंबे समय से दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं. उनका इलाज डीएमसी पीआरओ में चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह की मां को 12 जून की शाम दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. खली उनको अस्पताल लेकर पहुंचे थे. अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...