Site icon Buziness Bytes Hindi

WPL: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत

wpl

विमेंस क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस का विजय अभियान जारी है. आज उसने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मैच में 8 विकेट से पराजित किया। मुंबई इंडिंयस अबतक अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर विराजमान है. वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की टूर्नामेंट में यह पहली हार है, दिल्ली कैपिटल्स के चार अंक हैं. मुंबई इंडियंस की जीत में हेली मैथ्यूज ने प्रमुख भूमिका निभाई। पहले उन्होंने गेंदबाज़ी में तीन विकेट चटकाए और बाद में 32 रनों की शानदार पारी भी खेली।

धुआंधार रही मुंबई इंडियंस की शुरुआत

जीत के लिए 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत धुंआधार रही. यास्तिका भाटिया- हेली मैथ्यूज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. यास्तिका ने आउट होने से पहले 41 रन बनाए जो 32 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से आये. वहीं हेली मैथ्यूज ने 32 रनों की पारी खेली. नेट साइवर-ब्रंट 23 और हरमनप्रीत कौर 11 रन पर नाबाद रहीं. मुंबई ने यह मुकाबला सिर्फ 15 ओवरों में ही जीत लिया.

मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स का बोलबाला

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, उसने पावरप्ले में केवल 29 रन बनाए और इस दौरान शेफाली वर्मा (2) और एलिस कैप्सी (6) और मारिजाने कैप के विकेट भी गँवा दिए, जिसकी वजह से स्कोर तीन विकेट पर 31 रन हो गया. इतनी बुरी हालत होने के बाद बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लैनिंग के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई. सैका इशाक ने अपने दूसरे स्पेल में पहले रोड्रिग्स को बोल्ड किया और फिर लैनिंग को भी कैच आउट कराया. हेली मैथ्यूज ने अगले ही ओवर में जेस जोनासेन और मीनू मनि को आउट कर दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 84 रन कर दिया.इसके बाद राधा यादव ने 10 रन बनाकर दिल्ली की टीम को 105 रनों के स्कोर तक पहुँचाया. दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 18 ओवरों में ही आउट हो गयी. मुंबई इंडियंस की स्पिनर सैका इशाक, इसी वोंग और हेली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट हासिल किये.

Exit mobile version