जानिए कौन सा वृक्ष लगाने से कैसा फल प्राप्त होता है

धर्मजानिए कौन सा वृक्ष लगाने से कैसा फल प्राप्त होता है

Date:

भविष्यपुराण में आता हैं कि अशोक-वृक्ष लगाने से कभी शोक नहीं होता। पाकड़ वृक्ष उत्तम स्त्री प्रदान करवाता है। ज्ञानरुपी फल भी देता हैं। बिल्ववृक्ष लगाने से दीर्घ आयुष्य का अर्शिवाद मिलता है। जामुन का वृक्ष लगाने से धन प्राप्ति होती है। तेंदू का वृक्ष कुलबुद्धि प्रदान करता है। अनार का वृक्ष लगाने से स्त्री-सुख की प्राप्ति होती है। बकुल का वृक्ष लगाने से पाप-नाशक होता है। यंजुल या तिनिश का वृक्ष लगाने से ये बल-बुद्धिप्रद होता है। धातकी या धव का वृक्ष रोपने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। वटवृक्ष लगाने से मोक्षप्रद की प्राप्ति होती है। आम का पेड़ लगाने से अभीष्ट मनोकामना की पूर्ति होती है। सुपारी का वृक्ष लगाने से सिद्धि प्राप्ति होती है।

महुआ  तथा अर्जुन-वृक्ष लगाने पर सब प्रकार के अन्न की प्राप्ति होती है। कदम्ब का वृक्ष लगाने से विपुल लक्ष्मी की प्रप्ति होती है। इमली का वृक्ष लगाने से धर्मदूषक माना जाता है। शमी का वृक्ष रोगनाशक माना जाता है। केशर वृक्ष रोपण करने से शत्रुओं का विनाश होता है। श्वेत वट लगाने से धनप्रदाता और कटहल का वृक्ष लगाने से मंद बुद्धि की बुद्धि तेज होती है। केंवाच एवं कदम-वृक्ष के लगाने से संतति का क्षय होता है। अर्जुन, शीशम,  करवीर, जयंती, बेल तथा पलाश के वृक्षों के आरोपण से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इन सभी वृक्षों को विधिपूर्वक रोपण करने से सुख प्राप्त होता है। रोपणकर्ता के तीन जन्मों के पाप नष्ट होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...