Site icon Buziness Bytes Hindi

बृहस्पतिवार के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें क्या है महत्व

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किया गया है, वहीं आज यानी बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि आज भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन वैभव आदि की प्राप्ति होती है और साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है, साथ ही विधि विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु सभी कष्टों को दूर करते हैं।

यह है पूजाविधि-
सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान करके हमें शुद्ध हो जाना चाहिये, साथ ही आज के दिन नये वस्त्र धारण करने चाहिये। इसके बाद पूजा स्थल पर मंत्रों का उच्चारण करते हुये गंगा जल का छिड़काव करना चाहिये, वहीं पूजा के दौरान स्तुति, मंत्र, चालीसा व आरती का पाठ करना चाहिये। 

मंत्र- 
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

Exit mobile version