World Tourism Day Special: कोरोना में जा रहे है घूमने तो इन बातों का ध्यान रखे

ट्रेवलWorld Tourism Day Special: कोरोना में जा रहे है घूमने तो इन...

Date:


World Tourism Day Special: कोरोना में जा रहे है घूमने तो इन बातों का ध्यान रखे

भारत में पर्यटन रोजगार के रूप में ही नहीं, घूमने फिरने का लुत्फ लेने और छुट्टी का आनंद लेने के रूप में भी है | हालांकि कोरोना महामारी की वजह से रोक लगी हुई थी , कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पर्यटन को रोक दिया था | खेर, टूरिज्म एक उद्योग भी है इसका चलते रहना भी जरूरी है और साथ ही यात्राओं को बंद तो नहीं किया जा सकता। क्योकि टूरिज्म उद्योग दुनिया भर में रोजगार बढ़ाने को ऊंचा उठाने का जरिया है। लॉकडाउन हटने के बाद थोड़ी  राहत मिलना शुरू हुई है। ऐसे में आप घूमने जाने की सोच रहे है तो इन बातो का ध्यान रखे:

Read also: विश्व पर्यटन दिवस थीम 2021

पहली चीज है वैक्सीनेशन,  भारत में भी विभिन्न जगहों पर घूमने वाले लोगों तक हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन के दोनों डोज़ बहुत बड़ी राहत हो सकते हैं। इसीलिए सही ये ही रहेगा की  वैक्सीन लगवाकर ही यात्रा का प्लान बनाएं। ध्यान रखें वैक्सीन के तुरन्त बाद घूमने ना जाये, 15 दिन बाद यात्रा करें।

अगर परिवार या मित्रों के साथ समय बिताने के लिए जा रहे हो तो  घर से ज्यादा दूर जाने की बजाय आस-पास ही घूमने जाएं। इसके अलावा जहां जा रहे हो वहां जान ले की कोविड के कितने पेशेंट्स रोज मिल रहे हैं |

अगर कही दूर घूमने जा रहे है तो कार से ही ट्रेवल करें, ऐसा करने से संक्रमण के खतरे से बच सकेंगे। लेकिन अगर ट्रेन या बस से ही सफर करना हो तो सीट को सेनेटाइज करने के बाद बैठें या सोएं और बाहर का खाने की बजाय घर से भोजन बनाकर ले जाएं। इसके अलावा मास्क, ग्लव्ज़ और सेनेटाइजर  जरूर रखे | 

Read also: मप्र में पर्यटन दिवस को यादगार बनाने की तैयारी

अगर ट्रैकिंग, कैम्पिंग आदि जैसे एडवेंचर ट्रिप पर जा रहे हैं तो प्रतिबंधों आदि के बारे में जानकारी जरूर लें। अगर आप प्रतिबंधों वाली जगह जाएंगे तो निराश होकर लौटेंगे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाए |

याद रखे सुरक्षित रहेंगे तो घूमने के और भी मौके मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related