Site icon Buziness Bytes Hindi

वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधू और श्रीकांत दूसरा मैच भी हारे


वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधू और श्रीकांत दूसरा मैच भी हारे

बैंकाक: विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत को गुरूवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने ग्रुप मुकाबलों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू को ग्रुप बी में तीसरी सीड थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने 43 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया। सिंधू का अंतिम ग्रुप मुकाबला थाईलैंड की पोर्नपावी चोकूवांग से होगा।

श्रीकांत को ग्रुप बी में चौथी सीड ताइपे के वांग जू वेई ने एक घंटे 18 मिनट के कड़े संघर्ष में 19-21, 21-9, 21-19 से पराजित किया। श्रीकांत का ग्रुप में आखिरी मुकाबला हांगकांग के एनजी का लांग एंगस से होगा।

Exit mobile version