Site icon Buziness Bytes Hindi

World TB Day: : टीबी मरीज व बच्चे गोद लेकर करेंगे टीबी का सत्यानाश


World TB Day: : टीबी मरीज व बच्चे गोद लेकर करेंगे टीबी का सत्यानाश

मेरठ। विश्व क्षय रोग दिवस (World TB Day) जो कि प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। आज के दिन ही वर्ष 1882 को डाॅ0 राबर्ट कोच ने पहली बार इस रोग के कीटाणु की खोज की थी। 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य ही समाज में टीबी को 2025 तक खत्म करने हेतु जागरूकता फैलाना है। इस बार 24 मार्च 2022 विश्व क्षय रोग दिवस श्री एम0एल0 व्यास, पी0डी0 महोदय की अध्यक्षता में समय प्रातः 10ः30 बजे नवनिर्मित लेक्चर थियेटर, लाईबैरी एल0टी0 काम्पलैक्स एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालिज मेरठ में आयोजित किया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी की बीमारी के प्रतिलोगो को इसकी रोकथाम तथा टीबी बीमारी को खत्म करने हेतु जनसमुदाय को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर श्री एम0एल0 व्यास, पी0डी0 महोदय की अध्यक्षता में टी0बी0 क्षय रोग से ग्रसित 1232 टीबी मरीजो को विभिन्न संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग-75, रेडक्राॅस सोसाइटी-100, रोटरी क्लब-100, सीसीएस यूनिवर्सिटी-100, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी-100, सुभारती मेडिकल कालिज-85, एनसी आर इन्स्टीटयूट आॅफ मेडिकल साइंस-40, एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालिज-100, ड्रग्स इस्पेक्टर-100, केमिस्ट एण्ड ड्रेग्स्टि एसोसिएशन सरधना-81, सारथी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी-4, नर्सिंग होम एसोसिएशन-32, आई0ए0पी0 एसोसिएशन-81, फोग्सी एसोसिएशन-24, ईएनटी एसोसिएशन-44, केमिस्ट एण्ड ड्रग्स्टि एसोसिएशन मवाना-66, आर्थोपेडिक एसोसिएशन-100 द्वारा टी0बी0 मरीजों को गोद लिया गया।

Read also: क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत: मुख्यमंत्री

साथ ही इस अवसर पर 35 बच्चों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा पोषाहार वितरित किया गया। जिससे टी0बी0 मरीजो को सही पोषण मिल सकें तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढायी जा सकें। इस अवसर पर टाॅप 10 में प्राईवेट सेक्टर मेनोटिफिकशन के लिए डाॅ0 नितिन पारासर, डाॅ0 मनीष गर्ग, डाॅ.महेश सलूजा, डाॅ0 प्रभात अग्रवाल, डाॅ0 के0पी0 त्यागी, डाॅ0 पवन जकमोेला, डाॅ0 ओमवीर मलिक, डा0 एस0एम0 रस्तोगी, डा0 वी0एम0 त्यागी, फलह-ए-आम-चैरिटेबल हाॅस्पिटल, मेरठ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

नोटिफिकेशन सहयोग के लिए डा0 मनीषा त्यागी, डा0 तरूण गोयल, आई0ए0पी0 एसोसिऐशन सेकेट्री डा0 अमित उपाध्याय, डा0 चारू गर्ग, डा0 अनुपम सिरोही, आर्थो एसोसिऐशन सेकेट्री डा0 रविन्द्र सिंह ईएनटी एसोसिऐशन डाॅ0 सुमित उपाध्याय,को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही एन0टी0ई0पी0 में बेस्टटीयू मवाना, माछरा को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये व एन0टी0ई0पी0 के ए0सी0एफ0 सुपरवाईजर-कुलदीप कुमार शर्मा को सबसे ज्यादा केस खोजने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बेस्ट एल0टी0, एस0टी0एल0एस0 एवं एस0टी0एस0 व टीबी एचवी को भी टी0बी0 में अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर सीसीएस यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर, श्रीमती संगीता शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश मोहन, एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालिज मेरठ के प्रधानाचार्य श्री आर0सी0 गुप्ता, डाॅ0 संगीता गुप्ता, अपर निदेशक मेरठ मण्डल, डा0ॅ सुमन सिरोही, प्रमुख अधीक्षिका, जिला महिलाचिकित्सालय मेरठ, डाॅ0 पुजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी, तथा आई0एम0ए0 एव ंविभिन्न एन0जी0ओ0 संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर टी0बी0 उन्मूलन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Read also: आईटीबीपी ने 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती

अन्त में विश्व क्षय रोग दिवस (World TB Day) के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एव ंजिला क्षय रोग अधिकारी, मेरठ ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों सेअपील करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाकर टीबी से ग्रसित मरीजो को खोजने एवं शीघ्र उपचार के साथ-साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने को कहा तथा उनका मनोबल बढाने के सफल प्रयास तथा लोगो के जागरूक होने से ही टीबी को समाप्त किया जा सकता है। जनपद मेरठ में कुल टीबी यूनिट-20, बलगम जांच परीक्षण केन्द्र (डीएमसी)-45, सीबीनाॅट जांच केन्द्र-4 (डीटीसी, एल.एल.आर मेडिकल कालिज, सीएचसी-मवाना. सीएचसी-सरधना) एवंट्रुनाॅट साइट-6 (यू0पी0एच0सी0 तारापुरी, यू0पी0एच0सी0 साबुनगोदाम, पी0एच0सी0 रजपुरा, पी0एल0शर्मा जिलाचिकित्सालय, सी0एच0सी0 भूडबराल, सी0एच0सी0 किला परीक्षितगढ हैतथा डाट्स केन्द्र-1130 है।

Exit mobile version