Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup: मैच रद्द होने विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम, टीम इंडिया का हर 24वां वनडे रहा बेनतीजा

asia cup

Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का मैच कल रात शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग की और 266 रन बनाए थे। लेकिन बारिश होने के चलते पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी। मैच को रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।

रद्द मैचों के पीछे बारिश सबसे बड़ा फैक्टर

क्रिकेट वनडे के इतिहास में 44 वीं बार ऐसा हुआ है। जब भारत का मैच रद्द हुआ हो। इस मामले में टीम इंडिया पहले से ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत का हर 24वां वनडे रद्द होता है। मैंच रद्द होने के पीछे बारिश सबसे बड़ा कारण है। हालांकि कुछ मैच बिना बारिश के रद्द हुए हैं।

सबसे अधिक भारत-श्रीलंका वनडे रद्द हुए

वनडे क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के सबसे अधिक मैच श्रीलंका के खिलाफ रद्द हुए। भारत ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ 165 वनडे क्रिकेट मैच खेले हैं। इनमें से 11 मैच बेनतीजा रहे। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के दो फाइनल मैच रदद मैचों में शामिल हैं। फाइनल के पहले दिन श्रीलंका की पारी के दौरान बारिश हो गई थी। इसके बाद खेल नहीं हुआ और मैच को रिजर्व डे में चला गया था। उस समय नियम के अनुसार रिजर्व डे में नए सिरे से मैच खेला गया। इस बार श्रीलंका की पारी के बाद खेल मुमकिन नहीं हुआ और मैच रद्द कर दिया गया था।

दर्शकों की पत्थरबाजी के कारण रद्द हुआ मैच

ऐसा नहीं है कि इनमें से सभी मैच बारिश के कारण ही रद्द हुए हों। पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में खेला वनडे मैच दर्शकों के खराब व्यवहार के कारण रद्द करना पड़ा था। तब पाकिस्तानी दर्शकों ने टीम के तीन विकेट जल्दी गिर जाने के कारण पत्थरबाजी शुरू की थी।
इसी तरह भारत और श्रीलंका के बीच 2009 में दिल्ली में खेला गया वनडे मैच पिच की खराबी के कारण रद्द करना पड़ा था। उस मुकाबले में 23.3 ओवर का खेल ही हो पाया था। पिच से असमान उछाल मिल रही थी। जिससे बल्लेबाज के चोटिल होने का खतरा था।

बारिश के कारण मैच रद्द के ICC के नियम

ICC के अनुसार, अगर किसी वनडे मैच की दोनों पारियों में 20-20 ओवर का खेल हो तो मुकाबला रद्द नहीं होगा। फिर डकवर्थ लुईस नियम के तहत फैसला किया जाता है। शुरुआत से पता चल जाए कि मुकाबला 20-20 ओवर का होगा तो फिर डकवर्थ-लुईस नियम लागू नहीं होता है। इसके अलावा अन्य परिस्थितियों में इसे लागू किया जाता है। अगर 20-20 ओवर का खेल मुमकिन नहीं होता है तो मैच रद्द किया जाता है।

मैच की परफॉर्मेंस काउंट

अगर मैच में एक गेंद भी डाली गई है तो उस पर खेल रिकॉर्ड बुक में शामिल होता है। इसका मतलब हुआ कि इस मैच में ईशान किशन, हार्दिक पंड्या सहित भारत के सभी बैटर्स के रन करियर रिकॉर्ड में शामिल हुए। इसी के साथ शाहीन शाह अफरीदी सहित पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों ने जितने विकेट लिए, वो सभी करियर रिकॉर्ड में शामिल हुए। इसी तरह मैच की संख्या टीम के खाते में काउंट होती है।

रद्द मैचों के टॉप बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में दुनिया में सबसे अधिक रन हैं। संयोग देखिए कि रद्द मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी सचिन हैं। सचिन ने 24 ऐसे वनडे खेले जिनका कोई नतीजा नहीं निकला है। इनमें मास्टर-ब्लास्टर ने 47.09 के औसत से 518 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। रद्द या बेनतीजा वनडे मैचों में सबसे अधिक विकेट ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने लिए। उन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए।

मैच रद्द होने पर दर्शकों के साथ क्या

अगर कोई मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाता है तो दर्शकों को उनकी टिकट का पूरा पैसा वापस मिलता है। शर्त यही होती है कि उसने टिकट मेजबान बोर्ड द्वारा वेरिफाइड किसी ऑनलाइन या ऑफलाइन वेंडर से खरीदा गया हो। अगर मैच में एक गेंद का खेल हो जाता है तो आमतौर पर दर्शकों को पैसा नहीं वापस किया जाता है। हालांकि कुछ क्रिकेट बोर्ड इस स्थिति में पैसे वापस कर देते हैं।

Exit mobile version