Site icon Buziness Bytes Hindi

World: धीरे-धीरे बढ़ रहा मंकी पॉक्स, WHO ने की चेतावनी जारी

दुनिया में अभी कोरोना का खौफ कम नहीं हुआ था कि एक और नये वायरस ने लोंगो को डराना शुरू कर दिया है। वहीं इसके बाबत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी जारी हुये सबको चेताया है। बता दें कि WHO ने ट्वीट करके कहा है कि महज 10 दिनों के अंदर 12 देशों में मंकीपॉक्स के 92 नये मामले सामने आये हैं, जोकि गैर स्थानिक है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि इसके मामले और भी बढ़ सकते हैं, ऐसे में हमें इससे सावधान रहने की जरुरत है।

वहीं WHO ने अब इसके बाबत अपनी टीमों को सक्रिय कर दिया है, जहाँ ये टीमें संक्रमण को रोकने का हर संभव प्रयास करेंगी। जानकारी के अनुसार यह रोग मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है, जोकि आर्थोपॉक्सवायरस समूह से संबंधित है। वहीं यह समूह ही चेचक और काऊपॉक्स बनने का कारण बनता है। दूसरी तरफ इस संक्रमण के व्यक्ति से व्यक्ति तक पहुँचने तक के मामले बहुत कम मिले हैं, वहीं संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाले कण, संक्रमित व्यक्ति के घाव, संक्रमित के संपर्क में आने से दूसरे लोंगो में संक्रमण ज्यादा होने की संभावनाएं हैं। 

वहीं WHO ने आगे बताते हुये कहा कि अभी तक के मामलों के बढ़ने का जो कारण सामने आया है, वह यह है कि जिन्होंने मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट शारीरिक संबंध बनायें हैं। इसके साथ ही समलैंगिकों में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version