वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स: भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को फ़ाइनल में दी पटकनी

फीचर्डवर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स: भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को फ़ाइनल में दी...

Date:

क्रिकेट के एक और मोर्चे पर हुई खिताबी भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को पटकनी दे दी है. इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में 5 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीत ली है. बर्मिंघम में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए।

शोएब मलिक ने 41 रन, कामरान अकमल ने 24 रन, सोहैब मकसूद ने 21 रन और शरजील खान ने 12 रन बनाये. यूनिस खान और आमिर यामीन 7-7 रन बनाकर आउट हुए जबकि मिस्बाह-उल-हक 18 रन बनाकर रिटायर हुए। सोहेल तनवीर 19 और शाहिद अफरीदी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अनुरीत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। विनय कुमार, पवन नेगी और इरफ़ान पठान को एक एक विकेट मिला।

इंडिया चैंपियन टीम ने आखिरी ओवर में 157 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. अंबाती रायुडू ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली, गुरकीरत मान 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि यूसुफ पठान ने 16 गेंदों में 30 रनों की आक्रामक पारी खेली जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे. विजयी चौका इरफ़ान पठान के बल्ले से निकला। पाकिस्तान चैंपियंस के आमिर यामीन ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. सईद अजमल, वहाब रियाज़ और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related