Site icon Buziness Bytes Hindi

CBSE National Credit Framework पर वर्कशॉप आयोजित

CBSE National Credit Framework

मेरठ सहोदय स्कूल काम्प्लैक्स के तहत बुधवार मार्स रिसोर्ट में एक वर्कशॉप का आयोजन हुआ। CBSE National Credit Framework पर आयोजित इस वर्कशॉप में मुख्य रिसोर्स पर्सन और विशिष्ठ अथिति सीबीएसई के डायरेक्टर स्किल एजुकेशन डा.बिश्वजीत साहा रहे। इस दौरान सीबीएसई के ज्वाइंट सेक्रेट्री-स्किल एजुकेशन आरपी सिंह मुख्य प्रवक्ता मौजूद रहे।

संस्था के तकरीबन 115 सदस्य स्कूल को प्रधानाचार्य और एजुकेशनिस्ट सम्मिलित हुए। वर्कशॉप का आरम्भ डा.बिश्वजीत साहा को पुष्प गुच्छ देते हुये उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये किया गया।

तत्प्श्चात् आर पी सिंह ने नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क पर प्रकाश डालते विषय वार रूप से विद्यार्थियों को दिए जाने वाले क्रेडिट पॉइंट को विस्तार से समझाया। अगले सत्र में डा. बिश्वजीत साहा ने उपस्थित सभी लोगों से वार्ता करते हुये अग्रलिखित विचारधारा व्यक्त की। एन ई पी, एनसीएफ, एनसी आरएफ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानाचार्यो को समझाया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में वर्कशॉप के विशिष्ठ अतिथियों को मेरठ सहोदय स्कूल काम्प्लैक्स के एग्ज्यूक्यूटिव बॉडी मेम्बर्स ने सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version