BJP Foundation Day पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर पर फहराएंगे ध्वज

न्यूज़BJP Foundation Day पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर पर फहराएंगे ध्वज

Date:


BJP Foundation Day पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर पर फहराएंगे ध्वज

देहरादून। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर बहुमत में आई भाजपा ने सरकार बनाने के बाद अब संगठन की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हालांकि भाजपा का संगठन पहले से ही काफी मजबूत है। लेकिन अब भाजपा इसकोम और मजबूत करना चाहती है। इसी के तहत भाजपा अब सभी 47 विधायकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओंं को जिला स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करेगी। इसी के साथ ही भाजपा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल (BJP Foundation Day) को भी बड़े व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का ध्वज फहराएंगे।

Read also: भाजपा स्थापना दिवस पर विशेष अभियान के तहत बूथ स्तर पर आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम

इसके अलावा जो भी भाजपा समर्थक हैं उनके घरों पर भी पार्टी ध्वज लगाया जाएगा। पहली बार पार्टी कार्यकर्ता शोभा यात्राएं निकालेंगे। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे। इसके लिए संगठन की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related