नेहरू के जमाने में शुरू हुआ काम मेरे आने के बाद पूरा हुआ: मोदी

नेशनलनेहरू के जमाने में शुरू हुआ काम मेरे आने के बाद पूरा...

Date:

सरदार सरोवर बांध को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आज विपक्ष को ज़बरदस्त तौर घेरते हुए कहा कि नेहरू के ज़माने के शुरू किये गए मेरे ज़माने में शुरू हो रहे हैं। दरअसल उनका निशाना कांग्रेस पार्टी पर था, प्रधानमंत्री ने यह बात आज पर्यावरण मंत्रियों को अपने सम्बोधन में कही. प्रधानमंत्री  मोदी ने नए भारत, नई सोच और नाइ अप्रोच की बात करते हुए कहा कि भारत तेजी से ग्रो करती इकोनॉमी है जिससे लगातार इकोलॉजी भी मज़बूत रही है. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि  हमने देखा है कि पर्यावरण clearance के नाम पर देश में Modern Infrastructure के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था.

उन्होंने कहा कि कैसे अर्बन नक्सलों ने और विकास विरोधियों ने इतने बड़े प्रोजेक्ट सरदार सरोवर डैम को रोक कर रखा था. मोदी ने कहा कि इसका शिलान्यास देश आज़ाद होने के तुरंत बाद नेहरू के हाथों किया गया था, लेकिन ये पूरा हमारे समय में हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ तो पर्यावरण विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया, अर्बन नक्सल इसके विरोध में मैदान में आ गए और यही वजह है कि नेहरू काल का काम मेरे आने के बाद पूरा हुआ है.  

गुजरात के एकतानगर में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने में सहयोग करें. क्योंकि इससे सिंगल यूज़ प्लास्टिक और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट से मुक्ति पाने के हमारे अभियान को भी शक्ति मिलेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में कभी पानी की प्रचुरता थी, वॉटर लेवल ऊपर रहता था वहां आज पानी की काफी किल्लत नज़र आती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चैलेन्ज सिर्फ पानी से जुड़े विभाग का ही नहीं बल्कि पर्यावरण विभाग के लिए भी एक चैलेन्ज है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related