Wonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की है बेहद खूबसूरत, स्वर्ग का अनुभव होता है यहाँ

ट्रेवलWonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की...

Date:


Wonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की है बेहद खूबसूरत, स्वर्ग का अनुभव होता है यहाँ

स्वर्ग की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बर्फ से ढकी पहाडियों, हरे-भरे जंगल और झरनों की तस्वीर सामने आने लगती है। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरत वादियां देखने के बाद स्वर्ग का अनुभव होता है। आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत के ये गांव किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन गांवों की खूबसूरती देखते ही बनती है। इन गांवों में पहाड़ों की हरियाली देखने को मिलती है। आइए जानते हैं भारत के 5 खूबसूरत गांवों के बारे में जहां स्वर्ग सा अनुभव होता है…

स्मित

Wonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की है बेहद खूबसूरत, स्वर्ग का अनुभव होता है यहाँ

स्मित गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा है। यह गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए नजर आता है। भारत के इस खूबसूरत गांव को प्रदूषण मुक्त गांव का दर्जा भी मिला हुआ है। स्मित गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्मित के लोग सब्जी और मसाले की खेती करते हैं।

मावलिनॉन्ग, मेघालय

Wonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की है बेहद खूबसूरत, स्वर्ग का अनुभव होता है यहाँ

मावलिनॉन्ग शिलॉन्ग से करीब 90 किमी दूरी पर बसा छोटा सा गांव है। इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा भी प्राप्त है। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर इस गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर एशिया का सबसे मशहूर रूट ब्रिज भी है।

खोनोमा

Wonderful Villages Of India: ये है भारत के 5 गांव जो की है बेहद खूबसूरत, स्वर्ग का अनुभव होता है यहाँ

खोनोमा गांव कोहिमा से 20 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां की हरी- भरी वादियां आकर्षित करने का काम करती हैं। आपको बता दें खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा- भरा गांव घोषित किया गया है। इस गांव में 100 से अधिक प्रजातियों के वन्य प्राणी और जीव- जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर लगभग 250 पौधों की प्रजातियों के पौधे भी पाए जाते हैं।

मिरिक

मिरिक

मिरिक दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। यहां के प्राकृतिक नजारे मन मोह लेते हैं। यहां पर स्थित मिरिक झील इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। आपको बता दें मिरिक झील देवदार के पेड़ों से घिरी है। मिरिक में चाय के बागान, जंगली फूलों की चादर, क्रिप्टोमेरिया के पेड़ आकर्षित करने का काम करते हैं।

मलाना

Malana

हिमाचल की कुल्लू घाटी के उत्तर में पार्वती घाटी की चंद्रखानी की हरी-भरी वादियों में खूबसूरत मलाना गांव स्थित है। इस गांव की खूबसूरत पहाड़ियों के नजारे देखते ही बनते हैं। मलाना गांव मलाना नदी के किनारे पर बसा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...