Site icon Buziness Bytes Hindi

अजूबा: बकरी से भी छोटी गाय


अजूबा: बकरी से भी छोटी गाय

ढाका से 30 किलोमीटर दूर चरीग्राम में पलने वाली दुनिया की सबसे नन्ही गाय जिसकी उम्र 23 महीने है इन दिनों सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बांग्लादेश में हालाँकि इन दिनों लॉकडाउन जैसे हालात हैं मगर इस अजूबी गाय को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग लगातार पहुंच रहे हैं.

गाय के मालिक का ऐसा दावा है कि ये दुनिया की सबसे छोटी गाय है. उसने इस गाय का नाम रानी रखा है और यह ढाका से 30 किलोमीटर दूर चरीग्राम के एक खेत में रहती है. रानी 66 सेंटीमीटर लंबी हैं और इसका वजन मात्र 26 किलोग्राम है. उसके मालिकों का कहना है कि यह गाय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सबसे छोटी गाय से भी 10 सेंटीमीटर छोटी है.

जिस फार्म में यह गाय पल रही है उसके प्रबंधक ने कई लोगों को टेप से माप कर दिखाया कि रानी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी गाय के तौर पर अपना नाम दर्ज करा चुकी भारतीय गाय माणिक्यम से भी ज्यादा छोटी है.

ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में 15,000 से ज्यादा लोग रानी को देखने आए हैं. रानी एक भूटानी, गाय है जो बांग्लादेश में अपने बेशकीमती मांस के लिए जानी जाती है. सोशल मीडिया पर रानी की तस्वीरों ने लोगों में आकर्षण पैदा कर दिया है, हर कोई उसे अपनी आंखों से देखना चाहता है.

Exit mobile version