आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला कल दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में खेला जाएगा। मुकाबला पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। एक तरफ जहाँ चैंपियन बनने का तजुर्बा तो दूसरी तरफ पहला खिताब पाने की लालसा। ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी तो उसकी हैट ट्रिक होगी, ऑस्ट्रेलिया ने 2018 और 2020 में जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका को अगर अपने स्वप्निल अभियान का सुखद अंत करना है तो उसे कल फाइनल में अब तक अजेय रही आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती से पार पाने का तरीका ढूंढना होगा।
इंग्लैंड वाला खेल दोहराना होगा
दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जिस जुझारूपन का बेजोड़ नमूना पेश कर इंग्लैंड को उलटफेर का शिकार बनाया, उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत पड़ेगी हालाँकि ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन है और लगातार सातवां फाइनल है, हालाँकि भारत के खिलाफ उसका प्रदर्शन उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं था, यह तो भारत की बदकिस्मती और ऑस्ट्रेलिया का भाग्य था जो हरमनप्रीत की एक गलती के कारण उसे सातवां फाइनल खेलने का मौका मिल गया.
अंपायरिंग टीम का एलान
इस बीच आईसीसी ने फाइनल की जिम्मेदारी संभालने वाली अंपायरिंग टीम की पुष्टि कर दी है। जैकलीन विलियम्स और कॉटन मैदानी अंपायर होंगी, जबकि सुजैन रेडफर्न को टीवी और निमाली परेरा को चौथे अंपायर की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी को बनाया गया है। किम कॉटन ने पिछली बार भी महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में अंपायरिंग की थी। वहीँ जमैका की अंपायर विलियम्स कई प्रमुख ICC टूर्नामेंटों में अंपायरिंग कर चुकी हैं। केप टाउन के न्यूलैंड्स में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा शुरू होने वाला है। देखना है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने मैदान का फायदा मिलेगा या नहीं।
