Site icon Buziness Bytes Hindi

Women’s t20 WC: ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल है, नामुमकिन नहीं

team inda

ICC टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कल कैप्टाउन के मैदान पर भारत की बेटियों का मुकाबला मौजूदा चैंपियन और टूर्नामेंट में अबतक अजेय रही ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होना है. पिछले साल हुए फाइनल में यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया था. इसलिए भारत के पास पिछले साल का बदला लेने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बाधा को पार करना होगा. हालाँकि यह एक मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं।

22 मैचों से अविजित है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते है वहीँ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में चार में से तीन मैच जीते हैं, एक मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिसने ऑस्ट्रलिया की तरह अपने चारों ग्रुप मैचों में कामयाबी हासिल की. जहाँ तक भारत का सवाल है तो उसने तीन मैचों में सफलता ज़रूर हासिल की लेकिन उसका प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं कहा जा सकता। अब उसका सामना महिला क्रिकेट की सबसे मज़बूत टीम से है, बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 22 मैचों से अविजित है.

भारतीय गेंदबाज़ी चिंता का विषय

इन दोनों टीमों का मुकाबला कल भारतीय समय के अनुसार 6.30 बजे शरू होगा। भारतीय टीम की परेशानी खिलाडियों के प्रदर्शन में निरंतरता की है. बल्लेबाज़ी में ऋचा घोष और स्मृति मंधाना के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ निरंतरता नहीं दिखा पा रही है. कप्तान हरमनप्रीत ने अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, जेमिमा का बल्ला भी पाकिस्तान के मैच के बाद खामोश है. इसी तरह गेंदबाज़ी भी चिंता का एक विषय है. भारतीय टीम के खिलाफ दो बार 150 से ज़्यादा का स्कोर बनना दर्शाता है कि गेंदबाज़ी का स्तर बड़े टूर्नामेंट का अनुरूप नहीं है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने के लिए भारत की बेटियों को और दम लगाना पड़ेगा।

Exit mobile version