Site icon Buziness Bytes Hindi

महिला टी-20 चैलेंज UAE में, हरमनप्रीत, मंधाना, मिताली संभालेंगी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी


महिला टी-20 चैलेंज UAE में, हरमनप्रीत, मंधाना, मिताली संभालेंगी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी

मुंबई: भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज अगले महीने चार से नौ नवम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली महिला टी-20 चैलेंज में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को यह घोषणा की।

महिला टी-20 चैलेंज का आय़ोजन यूएई में चल रहे आईपीएल के प्लेऑफ के दौरान चार से नौ नवंबर को यूएई में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। हरमनप्रीत सुपरनोवास, मंधाना ट्रेलब्लेजर्स और मिताली वेलोसिटी टीम की कप्तान होंगी। इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित चार मैच होंगे। हालांकि इन मैचों का आय़ोजन किस मैदान पर होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है लेकिन समझा जाता है कि इन मुकाबलों का आयोजन शारजाह में किया जा सकता है।

Exit mobile version