नई दिल्ली। अमेरिकी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात कानून खत्म करने के विरोध में अब महिलाओं ने सेक्स स्ट्राइक कर दी है। महिलाओं का कहना है कि जब तक ये आदेश सुप्रीम कोर्ट वापस नहीं लेता तब तक वे किसी भी पुरूष से संबंध नहीं बनाएंगी। अमेरिका ही नहीं पूरे विश्व में ये अनोखी हड़ताल पहली बार हुई है। अमेरिकी महिलाओं की इस हड़ताल से पुरूषों को परेशानी में डाल दिया है। अभी ये सेक्स स्ट्राइक अमेरिका के कुछ प्रांतों में ही शुरू हुई है। लेकिन महिलाओं की ये अनूठी सेक्स हड़ताल जल्द ही दूसरे प्रांतों और पूरे अमेरिका में शुरू हो जाएगी। महिलाएं इस हड़ताल के तहत जब तक देश में उनको गर्भपात कराने की कानूनी वैधता नहीं मिल जाती तब तक वो पुरुषों से संबंध नहीं बनाएंगी। अमेरिका में महिलाओं की ये अनूठी सेक्स हड़ताल सोशल मीडिया में जोर पकड़ रही है।
Read also: अमेरिका : बच्चों में बढ़ने लगे हेपेटाइटिस के मामले, स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित
बता दें कि अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म करने का फैसला सुनाया है। इससे अमेरिका के 26 राज्य इस पर पाबंदी का कानून बनाने पर विचार अब कर रहे हैं। इससे महिलाओं में खासी नाराजगी है। इसी कारण महिलाओं ने अनूठे ढंग से इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया हैं। महिलाओं ने अपने सेक्स स्ट्राइकम में पुरुषों से सहयोग मांगा है।
अमेरिकी महिलाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुरुषों से तब तक सेक्स से बचने के लिए कहा है जब तक कि गर्भपात का अधिकार उनको नहीं मिल जाता या फिर संघीय कानून नहीं बनता। सोशल मीडिया में हैशटैग से हड़ताल को लेकर अभियान चलाया हुआ है। इन हैशटैग में #SexStrike और #abstinence खूब ट्रेंड हो रहा है। अमेरिकी महिलाओं का कहना है कि जब तक कानून की वापसी नहीं हो जाती वो तब तक गर्भावस्था का खतरा नहीं उठा सकती। इसलिए वो किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं स्थापित करेंगी। महिलाओं ने पति के साथ भी यौन संबंध बनाने से मना कर दिया है। महिलाओं ने कहा कि जब तक वो गर्भवती नहीं होना चाहेंगी तब तक संबंध नहीं बनाएंगी।
Read also: अमेरिका में न्यू ओमिक्रोन सबवेरिएंट के मामलों में उछाल
महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे शरीर पर हमारा अधिकार नहीं है तो पुरुषों का भी नहीं है। एक महिला ने टवीट किया वो न्यूयॉर्क में रहती हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हैं। सेक्स स्ट्राइक हमारी ताकत है कि जब तक गर्भपात अधिकार को कानून बनने तक सेक्स न करें।
