हरिद्वार। सेक्स रैकेट और मानव तस्करी के अलावा पॉस्को एक्ट के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रही महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। महिला पर दस हजार रुपये का इनाम है और यह नाम बदलकर एक फैक्ट्री में गुपचुप तरीके से काम कर रही थी। मामले में गिरफ्तार महिला का पति उप्र में होमगार्ड की नौकरी कर चुका है। महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। बताया जाता है कि महिला जहां सेक्स रैकेट से जुड़ी है। वहीं यह मानव तस्करी के धंधे में भी लिप्त पाई गई है।
Read also: चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़ से बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में मिले 34 मरीज
बताया जाता है कि वर्ष 2021 में झबरेड़ा निवासी किशोरी को तीन युवक बहला-फुसालकर अपने साथ ले गए थे। किशोरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसी दौरान किसी काम से दिल्ली आई सुमन निवासी सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर को किशोरी रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। सुमन उसे अपने साथ घर ले आई थी। सुमन का पति नरेश उप्र में होमगार्ड विभाग में तैनात था। सुमन और उसके पति नरेश ने रुपये लेकर किशोरी की अपने परिचित से शादी करवा दी। इसी बीच झबरेड़ा पुलिस ने किशोरी को बरामद कर होमगार्ड नरेश और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, मामले में सुमन फरार हो गई थी।
Read also: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
पुलिस ने फरार सुमन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। फरारी के बाद से झबरेड़ा थाना पुलिस उसको तलाश रही थी। थाना प्रभारी संजीव को सूचना मिली कि सुमन सिडकुल में नाम बदलकर रह रही है और एक फैक्ट्री में अपनी पहचान छिपाकर काम करती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
