सहारनपुर। देश में इस साल स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। सहारनपुर की रहने वाली स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थी। स्वाइन फ्लू पीड़िता की उम्र 23 साल है। उप्र में स्वाइन फ्लू से ये पहली मौत है। स्वास्थय विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों से महिला के इलाज की हिस्ट्री मांगी है।
सहारनपुर में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 23 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से भर्ती थी। इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।
जिले में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत का मामला सामने आने से खलबली मच गई है। महिला का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की उम्र 23 साल है।
सीएमओ सहारनपुर के अनुसार, सढ़ौली कदीम क्षेत्र की रहने वाली महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उसको हरियाणा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां महिला का कई दिनों तक उपचार होता रहा। लेकिन उसकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल से उसको चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।
पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने उपचार से पहले महिला की सभी जांच कराई। इसके साथ महिला के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए स्वाइन फ्लू का सेंपल लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें एच-1 एन-1 पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी।
सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के गांव पहुंची। जहां सभी लोगों की जांच कर सेंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट में निगेटिव आई। कई दिन भर्ती रहने के बाद भी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत महिला के शव को पूरी तरह से सील कर आज उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं महिला के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नए सिरे से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। महिला को स्वाइन फ्लू कैसे हुआ इसके बारे में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी।
