Death In Ghaziabad: क्रांसिग रिपब्लिक की छठीं मंजिल से ड्रिप्रेशन की शिकार महिला नीचे गिरी

उत्तर प्रदेशDeath In Ghaziabad: क्रांसिग रिपब्लिक की छठीं मंजिल से ड्रिप्रेशन की शिकार...

Date:

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब ​एक महिला नीचे गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी महिला की उम्र 56 वर्ष है और मृतक महिला डिप्रेशन का शिकार बताई जा रही है। इसकी जानकारी लगते ही मौजूद गार्ड और अन्य लोगों मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Read also: दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसे में दंपति सहित चार की दर्दनाक मौत

क्रॉसिंग रिपब्लिक की प्रॉब्लम लेबनी सोसाइटी में सुमन छाबड़ा 56 वर्षीय पति राजीव छाबड़ा और बेटे कुणाल व बेटी के साथ रहती थी। इस परिवार केा सोसाइटी में आए तीन महीने हुए थे। सुमन छाबड़ा आज सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी से नीचे आ गिरी। नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी घर में मौजूद अन्य लोगों को नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने ही परिजनों को जब यह बात बताई तो घर में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Read also: माँ की हत्या करने वाले बेटे को बचाना चाहता है बाप

थाना विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला की हाईराइस बिल्डिग से गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुरुआती जांच में परिजनों से मिली जानकारी के बाद पता चला कि महिला डिप्रेशन की शिकार थीं। वो हमेशा एकांत पसंद करती थीं। घर वालों ने बताया कि किसी से उनका कोई झगड़ा नहीं था और फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जाती थी। लेकिन अचानक आज सुबह ये सब कैसे हुआ। उन्हें खुद इसकी जानकारी नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...