Meerut Murder: मेरठ में आज दिन निकलते ही बदमाशों ने महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष है। कचहरी से बड़ी संख्या में एकत्र होकर वकील पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और महिला अधिवक्ता की हत्या पर नाराजगी जताई हैं।
मेरठ में आज सुबह बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जहां थाना टीपी नगर क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी बदमाशों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया है।
मेरठ में कानून व्यवस्था एक बार फिर हत्यारोपियों ने तार—तार कर दी। बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए आज बुधवार की सुबह बीच शहर में एक महिला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया। जब वह दूध लेकर लौट रही थी। महिला जैसे ही अपने घर के गेट पर पहुंची। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उसकी हत्या कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला का नाम अंजली गर्ग है। जो कि अपने पति से अलग रहती है। बताया जाता है कि महिला अंजली गर्ग अधिवक्ता भी है। महिला का अपने पति से संपति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक महिला अंजली पहले भी अपनी हत्या की आशंका जता चुकी है।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ के थाना टीपीनगर के अंतर्गत एक महिला का अपने पति से तलाक होने के बाद संपत्ति कब्जेदारी और हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि महिला की हत्यार इसी के चलते की गई है। महिला के परिजनों ने तहरीर दी है। संदिग्ध ससुर को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Meerut Murder: महिला अधिवक्ता की हत्या, बदमाशों की तलाश जारी
