Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking News: स्ट्रीट डॉग की मौत पर महिला ने देवर और ससुर के खिलाफ दर्ज करवा दी एफआईआर

काशीपुर के ऊधमसिंह नगर में एक बेहद रोचक मामला संज्ञान में आया है। जिसमें कुदैयावाला गांव की महिला ने अपने देवर और ससुर के खिलाफ स्ट्रीट डॉग को मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना काशीपुर के थाना कुंडा क्षेत्र की है। जहां रेखा नामक महिना ने अपने देवर अमित और ससुर सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 22 फरवरी 2022 की शाम को गली की कुतिया की उसके ससुर और देवर ने क्रिकेट बैट से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर को निर्दयी करार दिया। महिला ने आरोप लगाए हैं कि इन लोगों ने पशु की हत्या की है। बताया जाता है कि इस मामले में महिला ने 27 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद महिला मामले को मेनका गांधी के संज्ञान में लाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। बताया जाता है कि महिला रेखा स्ट्रीट डॉग को प्रतिदिन खाना खिलाती थी। महिला के अनुसार उसे कुतिया की मौत से बहुत दुख पंहुचा है। महिला का आरोप है कि उसका देवर पुलिस में है। जिसके दबाव के चलते पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। 

Read also: Omicron Sub Variant: देश में कोरोना ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बीए—2—75 की दस्तक, इजरायली एक्सपर्ट का दावा

रेखा के अनुसार इसके बाद उसके पति ने मेनका गांधी को ईमेल कर घटना की जानकारी दी और आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। मेनका गांधी ने पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

Exit mobile version