Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में महिला जज के साथ लूट, दो लुटेरे गिरफ्तार

crime

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला जज के साथ लूट का मामला आया है। बताया जाता है कि महिला जज अपने बेटे के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला जज का बैग छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि महिला जज रात 10 बजे अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग स्थित DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया। महिला जज ने जब बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने उनको धक्का दे दिया। इससे महिला जज के हाथ से बैग भी छूट गया।

लुटेरों द्वारा धक्का देने से महिला जज सड़क पर गिर गईं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला जज के बेटे ने इसके बाद पिता को जानकारी दी। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला जज के बैग में 8-10 हजार रुपए कैश और एटीएम और कुछ जरूरी कागजात थे।

मामला महिला जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों लुटेरों से महिला जज का पर्स बरामद नहीं हुआ है।

Exit mobile version