कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

नेशनलकर्नाटक में जज की कुर्सी पर 'काला जादू' करने का आरोप, 65...

Date:

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 साल की एक महिला को जज की कुर्सी पर कथित तौर पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है। चिक्काबल्लापुर सिटी पुलिस के अनुसार, महिला पर ‘फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज और JMFC कोर्ट’ के जज की कुर्सी पर कथित रूप से काला जादू करने का आरोप है।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

मामला उस समय सामने आया जब दो दिन पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया। वीडियो में महिला कथित तौर पर जज की कुर्सी के पास मंत्र पढ़ती और सफेद सरसों के दाने छिड़कती दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोर्ट की चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर नेत्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में मंजुला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के खिलाफ काला जादू कानून के तहत केस

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ‘कर्नाटक अमानवीय कुप्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2017’ के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जज की कुर्सी पर कथित तौर पर मंत्र पढ़ने और सफेद सरसों के दाने छिड़कने की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में बार-बार क्यों आती हैं भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं? समझिए बड़ी वजहें

नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवा जिले में भोटेकोशी-ल्हेन्डे खोला...

नागपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, करीब 40 लोगों का इलाज जारी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से...