Site icon Buziness Bytes Hindi

आगरा में पति के सामने महिला का सामूहिक बलात्कार


आगरा में पति के सामने महिला का सामूहिक बलात्कार

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में पति के सामने ही एक महिला सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई. महिला ने एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है, जिसमें दो नामजद और एक अज्ञात युवक पर जंगल ले जाकर गैंगरेप का आरोप लगाया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है

एसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. आरोपी घरों पर नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.

पुलिस के अनुसार पीड़िता का मायका एत्माद्दौला इलाके में है और ससुराल एत्मादपुर है. सोमवार शाम छह बजे के आसपास वो अपने पति के साथ बाइक पर मायके जा रही थी. रास्ते में तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया, मारपीट करने के बाद दोनों को झाड़ियों में खींचकर ले गए जहाँ पति के सामने ही महिला के साथ युवकों ने रेप किया. इतना ही नहीं घटना का वीडियो भी बनाया. उनके पास से 10 हजार रुपये, कान के झुमके और सामान लूटकर फरार हो गए.

इस घटना ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की सारी पोल खोलकर रख दी है. विपक्ष भी योगी सरकार पर हमलावर हो गया है.

Exit mobile version