Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्य प्रदेश में बलात्कार की कोशिश करने पर महिला ने पुरुष के गुप्तांग को काटा


मध्य प्रदेश में बलात्कार की कोशिश करने पर महिला ने पुरुष के गुप्तांग को काटा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सिधि ज़िले में एक महिला ने बलात्कार का प्रयास करने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया| महिला के साथ यह घटना तब हुई जब उसका पति किसी काम से गाँव से बाहर गया हुआ था। यह घटना जिला हेडक्वार्टर से 50 किलोमीटर दूर उमरिहा गाँव में घटी।

खड्डी पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राजपूत के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति बाहर गया हुआ था और अपनी 13 वर्षीय लड़के के साथ घर में थी तभी आरोपी घर में घुसा, पहले हमने समझा चोर है, मेरा बेटा घर के बाहर डर कर भाग गया। इसके बाद आरोपी ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया, वह लगभग 20 मिनट तक उसके साथ संघर्ष करती रही. महिला ने बताया कि जब उसका संघर्ष कमज़ोर पड़ने लगा तो उसने पलंग के पास पड़े धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट दिया।

राजपूत के अनुसार महिला ने बाद में पुलिस चौकी पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी का प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया, इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उसे आगे इलाज के लिए संजय गाँधी मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया गया।

आरोपी पर आई पी सी की धारा 354, 456, 249 और 506 के तहत केस कर दिया गया है।

Exit mobile version