महिला का दावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से थे सेक्सुअल संबंध

इंटरनेशनलमहिला का दावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से थे सेक्सुअल संबंध

Date:


महिला का दावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से थे सेक्सुअल संबंध

लंदन: एक अमेरिकन बिजनेसवुमेन ने दावा किया है कि वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ चार सालों तक सेक्सुअल रिलेशनशिप में थी। जेनिफर आरक्यूरी नाम की महिला ने कहा है कि बोरिस जॉनसन के घर पर दोनों के बीच सेक्सुअल संबंध बने थे।

बोरिस जॉनसन के घर पर बने थे सम्बन्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेनिफर ने कहा कि वह बोरिस के फैमिली होम में उस दौरान गई थीं जब बोरिस जॉनसन की पत्नी घर से बाहर गई हुई थीं और उनके वापस घर पहुंचने से पहले ही जॉनसन ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जेनिफर ने कहा उनकी जॉनसन से पहली बार मुलाकात साल 2011 में हुई थी और वे तब एक बिजनेस स्टूडेंट थीं और बोरिस जॉनसन एक इंवेट में पहुंचे थे। वहीं दोनों की बातचीत पहली बार हुई थी। इसके बाद 2012 में दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था और ये चार सालों तक चला।

लंदन के थे मेयर
जिस वक्त ये रिलेशनशिप शुरू हुआ था उस दौरान बोरिस जॉनसन लंदन के मेयर हुआ करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉनसन ने अपने आइलंगटन में 3.5 मिलियन पाउंड्स के घर में जेनिफर को इंवाइट किया था। जेनिफर ने कहा है कि बोरिस के घर में शारीरिक संबंध बनाने के बाद वे काफी असहज भी महसूस कर रही थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related