बिना अनुभव 7 मिनट में कोच चुन लिए गए थे गैरी कस्र्टन

स्पोर्ट्सबिना अनुभव 7 मिनट में कोच चुन लिए गए थे गैरी कस्र्टन

Date:


बिना अनुभव 7 मिनट में कोच चुन लिए गए थे गैरी कस्र्टन

जोहांसबर्ग। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्र्टन ने कहा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए उनका सेलेक्शन सिर्फ 7 मिनट में हो गया था. जबकि उन्हें कोई अनुभव भी नहीं था और उन्होंने आवेदन भी नहीं किया था. कस्र्टन को पूर्व भारतीय कप्तान और सेलेक्शन कमेटी के मेंबर सुनील गावस्कर ने ईमेल करके इंटरव्यू के लिए बुलाया था. कस्र्टन को भारत के सबसे सफल कोचों में गिना जाता है. वे 2008 में दो साल के लिए कोच बने थे. बाद में कार्यकाल एक साल बढ़ गया था.

गावस्कर ने ई-मेल करके बुलाया था
उन्होंने कहा, ”मुझे सुनील गावस्कर का एक ई-मेल मिला था. उन्होंने पूछा था कि क्या मैं भारतीय टीम का कोच बनना चाहता हूं. मैंने उसे फर्जी समझा. उन्होंने दूसरा मेल भेजकर इंटरव्यू के लिए बुलाया. मैंने वह मेल अपनी वाइफ को दिखाया. उन्होंने भी कहा कि यह गलती से आया होगा. हमने इसे मजाक समझा, क्योंकि मेरे पास कोई कोचिंग का अनुभव नहीं था.

इंटरव्यू के लिए कस्र्टन ने कोई तैयारी नहीं की थी

कस्र्टन ने कहा, ”मैं इंटरव्यू के लिए आया तो सबसे पहले अनिल कुंबले से मिला. तब वे भारतीय टीम के कप्तान थे. उन्होंने मुझे आने का कारण पूछा. मैंने कहा कि आपका कोच बनने के लिए इंटरव्यू देने आया हूं. इतना कहकर हम दोनों ही हंसने लगे. 10 मिनट बाद मैं इंटरव्यू के लिए अंदर गया. गंभीर माहौल में मुझसे पूछा गया कि भारतीय टीम के भविष्य के लिए मेरा प्लान क्या है? मैंने कहा कि अभी कुछ भी प्लान नहीं है, क्योंकि मैं जल्दी में आया हूं और कुछ भी तैयारी नहीं की.ÓÓ

चैपल का नाम काटकर कॉन्ट्रेक्ट पेपर पर मेरा नाम लिखा

पूर्व कोच ने कहा, ”सेलेक्शन कमेटी के मेम्बर रवि शास्त्री ने मुझसे पूछा कि भारतीय टीम के हराने के लिए आपकी साउथ अफ्रीका टीम में क्या रणनीति बनाई जाती थी. तब मैंने उनकी बात का जवाब दो-तीन मिनट में दे दिया, लेकिन तब मैंने रणनीति नहीं बताई थी. सेलेक्शन कमेटी मुझसे इम्प्रेस थी. इंटरव्यू को 7 मिनट ही हुए थे और अधिकारियों ने कॉन्ट्रेक्ट पेपर मुझे दे दिए थे. मैंने पहला पेज देखा, लेकिन मुझे उसमें मेरा नाम नहीं मिला. उस पर पूर्व कोच ग्रेग चैपल का नाम था. मैंने कॉन्ट्रेक्ट पेपर वापस कर दिया. तब उन्होंने जेब से पेन निकाला और चैपल का नाम काटकर मेरा नाम लिख दिया.ÓÓ

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related