नाइट कर्फ्यू खत्म होने से बढ़ेगा कारोबार, क्लब बार होटल इंडस्ट्री को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

उत्तर प्रदेशनाइट कर्फ्यू खत्म होने से बढ़ेगा कारोबार, क्लब बार होटल इंडस्ट्री को...

Date:


नाइट कर्फ्यू खत्म होने से बढ़ेगा कारोबार, क्लब बार होटल इंडस्ट्री को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

लखनऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से कर्फ्यू हटाने के फैसले का लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सरकार का क्या फैसला कारोबार के हित में है। उन्होंने कहा कि अब गर्मियों का मौसम आ रहा है और इसमें कारोबार रात 12:00 बजे तक होता है। अब अगर 10:00 या 11:00 दुकानें बंद हो जाती तो बाजार करीब 40 फ़ीसदी तक कम रहता है। कारोबारी को अपना काम बंद करने से 2 घंटे पहले ही माल समेटना पड़ता है ।

Read also- ओडिशा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रात का कर्फ्यू हटाया

क्लब और बार उद्योग को सबसे ज्यादा फायदा

लखनऊ गोमतीनगर स्थित फर्जी कैफे के जीएम शशांक सिंह चौहान ने बताया कि रात 10:00 बजे के बाद क्लब और बाहर उद्योग सबसे तेजी से  बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जब से बार खोलने का लाइसेंस रात 10:00 बजे और उसके बाद रात 11:00 बजे तक कर दिया गया था कारोबार में करीब 50 से 60 फीसफी तक की गिरावट आ गई। कोई व्यक्ति अपना काम खत्म करने के बाद रात 9:00 बजे के बाद ऐसी जगह पर आना पसंद करता है। लेकिन तब तक क्लब बंद करने का समय हो जाता था। मौजूदा समय लखनऊ में करीब 50 से ज्यादा क्लब और बाहर वालों को इस फैसले से फायदा होगा। 

Read also- यूपी का चुनावी घमासान : प्रतिष्ठा की जंग में बदली लखनऊ कैंट सीट

शादी और बाकी फंक्शन का मजा देर रात तक ले सकते हैं

लखनऊ होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश चावड़ा पम्मी ने बताया कि इस फैसले के बाद अब लोग होटलों में देर रात तक शादी और अन्य फंक्शन का मजा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि संख्या निर्धारित करने की वजह से कारोबार 70 फ़ीसदी तक गिर गया था। जहां 400 से 500 लोगों की पार्टी होती थी, वह महज सौ लोगों की पार्टी से काम चलाना पड़ता था। लखनऊ में छोटे-बड़े करीब 300 से ज्यादा होटल है। इनसे हर महीने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है। लेकिन पाबंदियों की वजह से यह कारोबार काफी खराब हो गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related