‘मिशन शक्ति’ अभियान से हर बेटी, बहन को सुरक्षा का संदेश मिल सकेगा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश‘मिशन शक्ति’ अभियान से हर बेटी, बहन को सुरक्षा का संदेश मिल...

Date:


‘मिशन शक्ति’ अभियान से हर बेटी, बहन को सुरक्षा का संदेश मिल सकेगा: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के उद्देश्य से आज जनपद बलरामपुर से ‘मिशन शक्ति’ अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने जनपद बलरामपुर की 49.864 करोड़ रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण व 552.719 करोड़ रुपये लागत की 52 परिजनाओं का शिलान्यास भी किया। यह योजनाएं प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायतीराज, चिकित्सा शिक्षा, विद्युत, लोक निर्माण, गृह एवं गोपन, जल निगम, माध्यमिक शिक्षा, न्याय, पशुधन, समाज कल्याण इत्यादि विभागों से सम्बन्धित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ‘मिशन शक्ति’ का ‘लोगो’ भी जारी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वालंबन के लिए लागू किया जा रहा यह अभियान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में ‘जागरूकता अभियान’ चलाया जाएगा, दूसरे चरण में ‘मिशन शक्ति’ ऑपरेशन चलाया जाएगा तथा तीसरे चरण में ‘ऑपरेशन दुराचारी’ के अंतर्गत पूरे समाज का सहयोग लेकर दुराचारियों के विरुद्ध कानून सम्मत ढंग से दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के विपरीत आचरण कार्य करने वाले लोगों की फोटो चैराहों पर लगाकर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा ।

‘मिशन शक्ति’ अभियान से हर बेटी, बहन को सुरक्षा का संदेश मिल सकेगा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के सम्बन्ध में बताया कि प्रदेश के 1,535 थानों तथा 350 तहसीलों में एक महिला ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित की जाएगी। इसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी तथा उनकी समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल व कक्ष की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत महिला अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाएगी तथा तय समय सीमा के भीतर जांच पूरी करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश के 24 करोड़ लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का स्थान इस प्रदेश में नहीं है, ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री ने विगत दिनों बलरामपुर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए बलरामपुर की बेटी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रदेश में कोई भी दुराचारी बचने न पाए इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनपद की बेटी के सम्मान में ही ‘मिशन शक्ति’ का कार्यक्रम बलरामपुर की धरती पर रखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारम्भ ‘मिशन शक्ति’ अभियान प्रदेश में आगामी चैत्र नवरात्र तक चलेगा। इसमें विभिन्न विभागों से अंतर्समन्वय करते हुए तीन चरण के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। ‘नवरात्रि’ नारी शक्ति का प्रतीक है, व्यावहारिक जीवन में भी नारी को शक्ति के रूप में देखा जाए इसलिए इस अभियान का शुभारम्भ इस समय किया गया है। बलरामपुर की धरती से शुरू किये जा रहे अभियान से हर बेटी व हर बहन को सुरक्षा का संदेश मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 31,227 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसमें 33 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं चयनित हुई हंै। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी महिलाएं शिक्षक के रूप में समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related