विज़डन ने चुनी आल टाइम टी20 विश्व कप टीम, धोनी बने कप्तान

स्पोर्ट्सविज़डन ने चुनी आल टाइम टी20 विश्व कप टीम, धोनी बने कप्तान

Date:


विज़डन ने चुनी आल टाइम टी20 विश्व कप टीम, धोनी बने कप्तान

नई दिल्ली। अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी 20 विश्व कप होने वाला है। क्रिकेट की बाइबिल के रूप में चर्चित विजडन ने ऑल-टाइम मेन्स टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की। भारत को अपना पहला टी 20 विश्व कप जीतने में मदद करने वाले एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया है।

विजडन ने 2021 टी20 विश्व कप से पहले अपने सभी पुरुषों के टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की है। अनुभवी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में रखा गया है। मध्यक्रम में वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन शामिल हैं। साथ ही मार्लोन सैमुअल्स शामिल हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज को दो बार टी 20 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी और ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी को भी चुना गया।

भारत के एमएस धोनी को विकेटकीपर और कप्तान के रूप में जगह दी गई है। गेंदबाजी विभाग में एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा है। अनुभवी पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल को बताैर स्पिनर रखा गया। श्रीलंका के यॉर्कर विशेषज्ञ लसिथ मलिंगा और पाकिस्तान के उमर गुल को बताैर तेज गेंदबाज जोड़ा गया।

क्रिस गेल, महेला जयवर्धने, विराट कोहली, केविन पीटरसन, मार्लोन सैमुअल्स, माइक हसी, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, उमर गुल और लसिथ मलिंगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...