Shameful: देवभूमि में तार तार हुआ रिश्ता, बाप ने बेटियों को बनाया हवस का शिकार

उत्तराखंडShameful: देवभूमि में तार तार हुआ रिश्ता, बाप ने बेटियों को बनाया...

Date:

देवभूमि उत्तराखंड से बड़ी शर्मनाक खबर सामने आयी है, यहाँ एक बाप ने रिश्तों की पवित्रता और मासूमियत को तार तार किया है. एक कलयुगी बाप ने अपनी दो दो बेटियों को अपनी वासना का शिकार बनाया है. पुलिस ने इस वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. रिश्तों को बदनाम करने वाला यह वाकया पंत नगर में हुआ.

छोटी बेटी से किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी ने अपनी 14 साल की छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की माँ इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकी और पुलिस में जाकर इसकी जानकारी दी, मज़दूरी का काम करने वाली इस महिला ने बताया कि वो काम पर गयी हुई तभी उसकी छोटी बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक जब वो काम से घर वापस लौटकर आयी तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके बाप ने उसके साथ ज़बरदस्ती गन्दा काम किया है.

बड़ी बेटी के साथ पहले ही कर चूका था ये हरकत

पीड़िता की माँ ने बताया इस वहशी दरिंदे ने इससे पहले बड़ी बेटी के साथ भी गन्दा काम किया था लेकिन तब वो समाज में बदनामी के डर से चुप रही थी लेकिन अब उसने अपनी छोटी बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बना लिया, जिसके बाद वो चुप नहीं रह सकी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, महिला का कहना था कि उसे पहली बार ही यह कदम उठाना चाहिए था, कम से कम उसकी छोटी बेटी तो सुरक्षित रह पाती। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related