लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Soup Recipes – सर्दियों में सूप गर्माहट देने के अलावा हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है। ये स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है। बच्चे हो या बढ़े सभी को सूप पीना पसंद होता है। आज हम आपको चुकंदर और गाजर का सूप कैसे बनाया जाए वे बताएगे। चलिए जानते है।
चुकंदर का सूप
सर्दियों में आप चुकंदर का सूप बना सकते है, ये हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसे अगर क्रीमी बनाना है तो क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही प्याज और टमाटर भी मिक्स कर सकते है।
इसे बनाने के लिए एक पैन लें चुकंदर, लौकी, प्याज़, टमाटर और आलू के साथ दो कप पानी डालें, उबाल लें और धीमी आंच पर सब्जियां नरम कर ले। बस अब इन्हे ठंडा कर ब्लेंडर में डालकर पीस लें और छान लें। अब चीनी, नमक और काली मिर्च इसमें मिलाएं। बस क्रीम और हरे धनिये से गार्निश करें और सबको सर्व करे।
गाजर का सूप
गाजर का हलवा तो सर्दियों में आप खाते ही होंगे, लेकिन इस बार हलवा नहीं गाजर का सूप बनाएं। सूप टेस्टी बनाने के लिए आप अदरक, लहसुन और काली मिर्च भी डाल सकते है। यह सूप बहुत ही फायदेमंद और बनाना भी काफी आसान है।
इसे बनाने के लिए गाजर को धोकर अच्छे से साफ कर 1 इंच के टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हे एक कप पानी और नमक डाल कर गलने तक उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें और ब्लेंडर में अच्छे पीस लें। मिश्रण को भगोने में डालें और उबालें, अच्छे से पकने में तकरीबन 10 मिनट का समय लगता है। अब काली मिर्च और शक्कर डालें। बस तैयार है गाजर का सूप। (Image/Pixabay)
