सर्दियों में हाथ होगये है रूखे और बेजान तो इस उपाये को जरूर अपनाये, हाथों की त्वचा चमकने लगेगी

रसोई Bytesसर्दियों में हाथ होगये है रूखे और बेजान तो इस उपाये को...

Date:


सर्दियों में हाथ होगये है रूखे और बेजान तो इस उपाये को जरूर अपनाये, हाथों की त्वचा चमकने लगेगी

सर्दियों के मौसम में त्वचा जितनी रूखी और बेजान हो जाती है और साथ सूर्य की किरणों की वजह से हाथों और पैरों की रंगत चेहरे की अपेक्षा काली पड़ने लगती है। हाथों-पैरों की बेजान त्वचा को दमकता हुआ और खूबसूरत बनाने के लिए टिप्स हैं जो जरूर आपके काम आएंगे।

सर्दियों में हाथ होगये है रूखे और बेजान तो इस उपाये को जरूर अपनाये, हाथों की त्वचा चमकने लगेगी
Image by Anastasia Gepp from Pixabay 

–हाथों और पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए कालापन दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहे तो इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट से अपने हाथों पैरों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। ये पेस्ट देखते ही देखते आपके हाथों पैरों को आपकी स्किन के कालेपन को दूर कर खूबसूरत तो बनाएगा साथ ही साथ आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाएगा। 

–2 चम्मच चन्दन पाउडर में टमाटर, खीरे और नींबू के रस के अच्छे से मिला लें। तैयार पेस्ट के अपने हाथों और पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करने से आपके काले हाथ और पैर का कालापन दूर हो जाएगा।

–संतरे के छिलकों को अच्छे से सूखा लें। सूखे हुए छिलकों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। पाउडर में दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। तैयार किए गये पेस्ट को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद अपने हाथ पैरों को पानी से धो दें। आपकी स्किन का कालापन दूर करने के लिए यह सबसे बेहतरीन नुस्खा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related