Site icon Buziness Bytes Hindi

रूखे बालों को कहें बाय-बाय, लगये ये हेयर पैक


रूखे बालों को कहें बाय-बाय, लगये ये हेयर पैक

सर्दियों में ज्यादातर लड़कियों की समस्या होती है बालों का रूखापन। तो चलिए जानें वौ कौन से हेयर पैक हैं जो बालों को मजबूती देने के साथ ही सिल्की और चमकदार बनाएंगे।

चाय की पत्ती का पैक

Image by congerdesign from Pixabay 

एक चम्मच चाय की पत्ती को एक बड़े चम्मच तेल में डालकर गर्म करें। एक बार जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो छन्नी से छानकर चाय की पत्ती को अलग कर दें। अब इसमें चुकंदर का पेस्ट मिलाकर पूरे बालों में लगाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद बालों को सामान्य पानी से धो दें।

केले का पेस्ट

Image by _Alicja_ from Pixabay 

अपने बालों की लंबाई के अनुसार केले लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें एक अंडा और कुछ बूंदे जैतून के तेल की डालें और अच्छे से मिक्स करें। बालों पर लगाने के बाद छोड़ दें। जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तो किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

मेथी का पेस्ट

Image by Ajale from Pixabay 

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन मेथी को पीस कर इसका पेस्ट बना लें और इसमें दही और शहद को मिला लें। बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें फिर शैंपू से बालों को धो दें।

इन आसान नुस्खों को घर पर आप आसानी से अपना सकती हैं!!

Exit mobile version