विंडीज़ ने 140 किलो के गेंदबाज को उतारा

स्पोर्ट्सविंडीज़ ने 140 किलो के गेंदबाज को उतारा

Date:


विंडीज़ ने 140 किलो के गेंदबाज को उतारा

नई दिल्‍ली।जेसन होल्‍डर की कप्‍तानी वाली वेस्‍टइंडीज टीम के पास इंग्‍लैंड में इतिहास रचने का मौका है. वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शुरू हुआ. पहला टेस्‍ट मेहमान टीम वेस्‍टइंडीज ने और दूसरा टेस्‍ट इंग्‍लैंड ने जीता. वेस्‍टइंडीज की नजर तीसरे टेस्‍ट मैच को जीतकर 32 साल बाद इंग्‍लैंड की धरती पर टेस्‍ट सीरीज पर कब्‍जा जमाकर इतिहास रचने पर है. इसके लिए कैरेबियाई टीम ने तीसरे टेस्‍ट मैच के लिए 140 किलो वजनी गेंदबाज रहकीम कॉनर्वाल पर दांव खेला और आखिरी मिनट में उन्‍हें टीम में शामिल किया. निर्णायक मुकाबले में अल्‍जारी जोसेफ की जगह कॉनर्वाल को टीम में शामिल किया गया. वहीं इंग्‍लैंड टीम में जोफ्रा आर्चर और जेम्‍स एंडरसन की वापसी हुई है.

पिछले साल किया था डेब्यू
रहकीम ने पिछले साल भारत के खिलाफ जमैका में दूसरे टेस्‍ट मैच से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. वे दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं और उपयोगी बल्‍लेबाज भी हैं. वह एंटीगा के रहने वाले हैं और मैदान पर उतरते ही उन्‍होंने इतिहास रच दिया. वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे भारी भरकम क्रिकेट बन गए थे. वैसे कोई क्रिकेटर इस तरह का रिकॉर्ड बनाना नहीं चाहेगा.

140 किलो वजन और 6 फीट 6 इंच लंबाई
26 साल के कॉर्नवाल 2017 में इंडिया के खिलाफ अभ्‍यास मैच से चर्चा में आए थे. उनका कद 6 फीट 6 इंच लंबा है और उनका वजन 140 किलोग्राम के करीब है. वैसे आमतौर पर इतने भारी भरकम खिलाड़ी के लिए क्रिकेट में लगातार कामयाबी पाना मुश्किल होता है लेकिन कॉर्नवाल को अपनी कद काठी की वज‍ह से कोई परेशानी नहीं हुई है.

तीसरे टेस्‍ट की टीमें
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्‍ले, जो रूट (कप्‍तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन. वेस्टइंडीज का प्लेइंग इलेवन: क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डोवरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्‍तान), रहकीम कॉनर्वाल, केमर रोच, शेनॉन गैब्रियल.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...