दुर्भाग्य भी ला सकती है विंड चाइम, घर लाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्मदुर्भाग्य भी ला सकती है विंड चाइम, घर लाने से पहले रखें...

Date:

फेंगशुई में विंड चाइम का विशेष महत्व है और भारत में इसका उपयोग प्राचीन काल से किया जाता रहा है। माना जाता है कि विंड चाइम्स सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और सौभाग्य और सफलता लाती हैं। जी हां, ये बातें तभी सच होंगी जब आप फेंगशुई के नियमों को ध्यान में रखते हुए इन्हें घर में लगाएंगे। अगर आप ऐसे ही कोई भी विंड चाइम बाजार से लाकर घर ले आते हैं तो यह आपके लिए दुर्भाग्य भी ला सकती है। आइए जानते हैं कि विंड चाइम कैसे सौभाग्य की जगह दुर्भाग्य लाती है…

विंड चाइम लगाते समय इन बातो का रखे ध्यान

फेंगशुई के अनुसार, अपने घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में हमेशा धातु की विंड चाइम लगाएं .वहीं, लकड़ी से बनी विंड चाइम को हमेशा पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर लटकाएं। बिना ज्ञान के किसी भी दिशा में विंड चाइम लटकाने से घर में अशांति फैलती है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम खत्म हो जाता है।

बेडरूम के लिए ऐसी विंड चाइम लेकर आएं

अगर आप अपने बेडरूम में लगाने के लिए विंड चाइम घर ला रहे हैं तो ध्यान रखें कि 9 रॉड वाली विंड चाइम ही लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बना रहता है। अगर आप बिना गिनती की विंड चाइम लाकर बेडरूम में लगाते हैं तो शादीशुदा जिंदगी खराब हो जाती है और रिश्ते खराब होने लगते हैं।

इन जगहों पर विंड चाइम लगाने से बचें

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि विंड चाइम को रसोई या पूजा घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में रसोई को ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और पूजा का स्थान देवी-देवताओं का स्थान होता है, इसलिए इन जगहों पर विंड चाइम न लगाएं। ऐसा करने से घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। विंड चाइम को हमेशा ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से घर में हवा प्रवेश करती हो, जैसे मुख्य दरवाजा या खिड़की।

घर में ऐसे लगाएं विंड चाइम

घर के दरवाजे पर या किसी बड़े कमरे में छोटी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर नहीं जाती है। इसे ऐसे समझें कि दवा की मात्रा अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए अधिक है और छोटे बच्चों के लिए कम है। इसी तरह घर की जगह जितनी बड़ी हो, विंड चाइम भी उसी हिसाब से लगानी चाहिए।

विंड चाइम से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है

विंड चाइम को कभी भी ऐसे स्थान पर न लगाएं जहां आप इसके नीचे बैठें या इसके नीचे से गुजरें। विंड चाइम लगाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है और परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसी जगहों पर विंड चाइम बजाने से बचना चाहिए।

विंड चाइम खरीदते समय इस बात का रखे ध्यान

जब विंड चाइम से आवाज निकलती है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और इसका प्रवाह घर में बना रहता है। इसकी ध्वनि रिश्तों को बेहतर बनाती है और माहौल को खुशनुमा बनाए रखती है। ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम वास्तु दोष दूर करती है और सौभाग्य भी लाती है, इसलिए जब आप इसे खरीदें तो ध्यान रखें कि इसके पाइप खाली हों, ताकि इसकी मधुर ध्वनि घर की सुंदरता को बढ़ाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related