Site icon Buziness Bytes Hindi

IND vs NZ: वन डे खेलने भारत नहीं आएंगे विलियम्सन

williamson

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अगले महीने ODI दौरे के लिए भारत नहीं आएंगे। विलियमसन की अनुपस्थिति में भारत दौरे में टॉम लैथम न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगे। न्यूजीलैंड भारत दौरे में तीन वनडे मैच खेलेगा। टीम की घोषणा नौ जनवरी को की जाएगी। तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी को भी आराम दिया गया है और उनकी जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर हेनरी शिपले कर सकते हैं डेब्यू

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हेनरी शिपले को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और बल्लेबाज हेनरी निकोल्स की टीम में वापसी हुई है। इन लोगों को भारत के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए टीम में नहीं रखा गया था। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन अब भी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं हैं। मुख्य चयनकर्ता गेविन लार्सन ने भारत दौरे को वनडे विश्वकप की तैयारियों के लिए मददगार बताया है.

वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए बेतरीन मौका

लार्सन ने कहा कि यह टीमों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में उतारने का सुनहरा अवसर है। वनडे वर्ल्ड कप में एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे में भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलने तथा परिस्थितियों को समझने का यह सबसे अच्छा समय है।’

न्यूजीलैंड की टीम –
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी निकोल्स, हेनरी शिपले और ईश सोढ़ी।

Exit mobile version