Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीएल सस्पेंड किये जाने के फैसले का विलियम्सन ने किया समर्थन


आईपीएल सस्पेंड किये जाने के फैसले का विलियम्सन ने किया समर्थन

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने आईपीएल को बीच में सस्पेंड किए जाने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साफ है कि बायो बबल में कुछ नियमों का जरूर उल्लंघन हुआ था जिसके चलते यह स्थिति आई। विलियम्सन ने कहा कि बबल में हमारा पूरी तरह से खयाल रखा जा रहा था, आईपीएल के पहले हाफ में चीजें काफी अच्छी थी, लेकिन निसंदेह कुछ नियमों के उल्लंघन हुए होंगे। कोरोना के एकदम से आए मामलों से पहले चीजें सामान्य थीं, हम आईपीएल को अच्छे से ट्रैक कर रहे थे।

बता दें कि जब 4 मई को आईपीएल को सस्पेंड किया गया तो भारत में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी। हर रोज तकरीबन 3 लाख कोरोना के नए मामले आ रहे थे और हजारो लोगों की मौत हो रही थी। केन विलियम्सन ने कहा कि बीसीसीआई ने सही फैसला लिया था। यह काफी चुनौतीपूर्ण था, चीजें एकदम से हो गईं, जिसकी वजह से अचानक से खिलाड़ियों को मालदीव जाना पड़ा। हमारी सुरक्षा और हमे सुरक्षित घर पहुंचाने में काफी लोग शामिल थे।

विलियम्सन ने कहा कि आखिरी के कुछ हफ्ते अच्छे थे जब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मालदीव में थे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी 13 दिन तक यहां क्वारेंटीन रहने के बाद अपने देश के लिए रवाना हो सके थे। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा। इसके बाद 18 जून को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्सा लेगा।

Exit mobile version