Site icon Buziness Bytes Hindi

Williamson shine: कराची में विलियम्सन ने ठोंका पांचवां दोहरा शतक

williamson

पाकिस्तान टीम पर अपनी ही धरती पर लगातार चौथी और कुल मिलाकर लगातार पांचवीं टेस्ट हार का खतरा मंडरा रहा है. कराची टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान के दो विकेट आउट हो चुके हैं और उसे अभी कीवी टीम की पहली पारी की बढ़त को उतारने के लिए 97 रन और चाहिए। आज दिन के खेल की खास बात केन विलियम्सन का नाबाद दोहरा सैकड़ा और ईश सोढ़ी की 65 रनों की पारी रही. न्यूज़ीलैण्ड ने अपनी पारी 612 रनों पर घोषित कर दी जबकि उसके नौ खिलाडी ही आउट हुए. पाकिस्तान केलिए अब मैच बचाना ही मैच जीतने के बराबर होगा।

तोडा मैक्कलम का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने वाले बल्लेबाज अब विलियम्सन हो गए हैं. यह उनका 5वां दोहरा शतक है. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4 दोहरे शतक ठोके हैं. बता दें कि विलियमसन का पिछला दोहरा शतक भी करीब दो साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ ही क्राइस्टचर्च में आया था.

600 मिनट की खेली नाबाद पारी

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन पाकिस्तानी सरजमीं पर सबसे लंबी पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो ने 1990 में पाकिस्तान की धरती पर 552 मिनट तक बल्लेबाजी की थी। केन विलियमसन ने कराची टेस्ट में 600 मिनट तक बल्लेबाजी की, जो पाकिस्तान में किसी भी विदेशी द्वारा की गई तीसरी सबसे लंबी पारी थी। केन विलियमसन 600 मिनट बल्लेबाजी करके कराची में सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने वाले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। गौरतलब हो कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ रावलपिंडी में 740 मिनट और ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर पेशावर में 720 मिनट तक विकेट पर टिके रहे.

Exit mobile version