लाइफस्टाइल डेस्क। नॉर्थ-ईस्ट में कई ऐसी जगहे है, जो हर किसी का मन मंत्रमुग्ध कर देती है। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो मेघालय की हसीन वादियों में है। इस जगह का नाम है विलियमनगर, यहां आपको कही घूमने की जगह मिलेगी। चलिए जानते है।
नाफाक झील
आप यहां नाफाक झील घूम सकते है, इसके आसपास की खूबसूरती और शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। आप यहां चाहे तो पिकनिक भी माना सकते है। कहते है की 1897 में आई भूकंप के कारण इस झील का निर्माण हुआ था।
रोंगरेनगिरी
आप यहां रोंगरेनगिरी घूमने के लिए भी जा सकते है, यहां आपको कई अलौकिक नजारों को देखने का मौका मिलेगा। ये जगह गारो हिल्स में मौजूद है, जो की प्राकृतिक खजाना से भरा हुआ है।
नाका चिकोंग
विलियमनगर शहर से कुछ ही दूरी पर ये जगह है, जो की बेहद खूबसूरत है। बता दे, इस जगह को सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है साथ ही यहां के लोग मछली पकड़ने भी यहां आते है।
इन जगहों के अलावा, आप यहां रोंगबैंग झरना, सिमसांग नदी और Mrik Wari घूमने जा सकते है। (Image/Pixabay)
