Site icon Buziness Bytes Hindi

William Ruto: विलियम रूतो बने केन्या के नए राष्ट्रपति,खत्म हुआ राजनीतिक अस्थिरता का दौर

केन्या। पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे अफ्रीकी देश केन्या में 9 अगस्त को हुए चुनाव के बाद विलियम रूतो ने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। रूतो ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की है। रूटो ने 9 अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव में लंबे समय से विपक्ष नेता रहे रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया। ओडिंगा केन्या देश में बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने पांच बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा है। लेकिन इस बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ओडिंगा 2008 से 2013 तक केन्या के प्रधानमंत्री रहे हैं। हालांकि ओडिंगा के ऊपर चुनावों में धांधली का आरोप भी कई बार लगाए जाते रहे हैं। 

केन्या की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते आधिकारिक परिणामों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे। लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और दोनों ने महीनों तक बात नहीं की। जब रूतों और केन्याट्टा ने एक दूसरे से हाथ मिलाया तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। विलियम रूटो का शपथ ग्रहण समारोह एक स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

Exit mobile version