क्या आगरा के मॉकड्रिल का सच सामने लाएगी योगी सरकार: प्रियंका वाड्रा

फीचर्डक्या आगरा के मॉकड्रिल का सच सामने लाएगी योगी सरकार: प्रियंका वाड्रा

Date:


क्या आगरा के मॉकड्रिल का सच सामने लाएगी योगी सरकार: प्रियंका वाड्रा

नयी दिल्ली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा के एक अस्पताल में कथित मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन हटाने से कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर के खुलासे पर हैरानी जताते हुए कहा है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसका सच सामने लाकर दोषियों को सख्त सजा देने की जरूरत है।

प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा प्रशासन बार-बार ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का हवाला दे रहा है और इसके बावजूद ऑक्सीजन की कमी की वजह से आगरा के एक निजी अस्पताल में कोरोना के 22 मरीजों के दम तोड़ने की खबर है।

उन्होंने कहा, “उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेश भर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ‘ऑक्सीजन की कमी नहीं थी’। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...