Site icon Buziness Bytes Hindi

SSR के जिम ट्रेनर के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा भट्ट परिवार ?


SSR के जिम ट्रेनर के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा भट्ट परिवार ?

बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने कुछ दिनों पहले ही महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती पर यह आरोप लगाया था कि इन दोनों ने मिलकर एक्टर को मारने की प्लानिंग की थी। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भट्ट परिवार को सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर का यह बयान पसंद नहीं आया है और वो इस जिम ट्रेनर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भट्ट परिवार को लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले में उन पर जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं वो बहुत ही गलत हैं और लोग हदें पार करते जा रहे हैं। परिवार को लगता है कि अगर वो अब भी कुछ नहीं करेंगे तो कोई भी उनके ऊपर उंगली उठाता रहेगा और बिना सबूतों के सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का जिम्मेदार उन्हें ठहराता रहेगा।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि, ‘भट्ट परिवार इस समय बहुत दुखी है। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को लगता है कि अब बहुत हो गया है। उनके पिता का नाम बिना वजह के ही इस मामले से जोड़ा जा रहा है। कोई भी इंसान खड़ा होकर उन पर उंगली खड़ी कर रहा है जबकि उसके पास कोई सबूत नहीं हैं इसीलिए अब वो इन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रही हैं।’

Exit mobile version