Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल गांधी और प्रियंका के साथ खड़ा रहूंगाः सिद्धू


राहुल गांधी और प्रियंका के साथ खड़ा रहूंगाः सिद्धू

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने का हरसंभव प्रयास कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किया जा रहा है। मगर सिद्धू अभी तक मानने को तैयार नहीं हैं। पार्टी से नाराज होने के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कहा की वह पार्टी में किसी पद पर रहे या ना रहे, लेकिन वह हमेशा राहुल और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे।

Read also: पंजाब कैबिनेट विस्तार पर राहुल गांधी ने किया मंथन

सिद्धू के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद संकट में आई पंजाब कांग्रेस को इस बयान से थोड़ा संतोष जरूर हुआ होगा। क्योंकि पार्टी को आशंका थी कि कहीं सिद्धू की नाराजगी उन्हें कांग्रेेस से दूर न कर दे। पहले से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को खो चुकी कांग्रेस के लिए सिद्धू का जाना बेहद भारी पड़ सकता था। लेकिन आज राहुल और प्रियंका के प्रति अपनी वफादारी जाहिर करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने की संभावनाओं को दरकिनार कर दिया है।

Read also: राजस्थान पर चर्चा के लिए पायलट ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की

वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने भी अभी तक नवजोत के इस्तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अब माना जा रहा है कि सिद्धू की नाराजगी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के कुछ फैसलों से है। लेकिन पार्टी नेतृत्व के प्रति उनकी आस्था अभी तक कायम है। सिद्धू ने आज एक ट्वीट में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरें पोस्ट रखते हुए कहा कि वह गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते रहेंगे। सिद्धू ने यह भी कहा कि वह अपने सकारात्मक रवैए से पंजाब और पंजाबियत की जीत के लिए कार्य करते रहेंगे।

Exit mobile version