Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या 57 मिनट शरद पवार के लिए खोलेंगे राष्ट्रपति पद का रास्ता ?


क्या 57 मिनट शरद पवार के लिए खोलेंगे राष्ट्रपति पद का रास्ता ?

देश में हर तरफ इस समय सियासी उथल-पुथल मची हुई है इसी बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीति को नई हवा दे दी है। PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे मे सुगबुगाहट काफी बढ़ गई है । सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री और शरद पवार के बीच यह बैठक करीब 57 मिनट चली।

अभी हाल ही में Election Strategist प्रशांत किशोर के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद से सियासी बुद्धिजीवी यह अनुमान लगा रहे हैं कि Congress की तरफ से देश के अगले Presidential Candidate के रूप में पवार को खड़ा किया जा सकता है। हालांकि, महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज नेता ऐसी किसी भी खबर पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

बीते डेढ़ महीनों में शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से दूसरी बार मुलाकात की थी। ऐसे में Congress और शिवशेना  के गठबंधन में खासा परेशानी उत्पन्न होने की भी खबर सामने आ रही है।

गौरतलब है कि आगामी 2024 Lok Sabha Elections में Presidential Candidate के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत ने पवार का नाम देने के फैसले को एकदम सही करार दिया था ऐसे में अब देखना यह है कि 2024 के Lok Sabha Elections में यह दोनों पार्टियां प्रधानमंत्री पद के लिए किसको उम्मीदवार चुनती है।

Exit mobile version